हिमाचलः हिना जन कल्याण संस्था बेटियों को लेगी गोदः प्रवीण शर्मा

उज्जवल हिमाचल। पालमपुर

हिम जन कल्याण संस्था अपने 25 जून को होने वाले वार्षिक कार्यक्रम में दो बेटियों को गोद लेगी। हिम जन कल्याण संस्था के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में बताया कि यह लड़कियां जहां भी पढ़ाई करेंगी उनका खर्च संस्था के माध्यम से राहुल पठानिया द्वारा वहन किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हिम जन कल्याण संस्था का प्रयास रहा है कि वे लोग जो पूरा वर्ष सामाजिक सेवा के कार्यों में सलगन हैं उन्हें इस मंच के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा।

ताकि वे भविष्य में भी समाज के प्रति और अधिक सजगता एवं उत्साह से कार्य करते रहें। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 24 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें सामाजिक सरोकार, वरिष्ठ नागरिक और मेधावी छात्र शामिल होंगे। प्रवीण शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम में दो बेटियों को गोद लिया जाएगा जिनके माता-पिता का देहांत हो चुका है। दोनों लड़कियां पढ़ाई में कुशल है। संस्था राहुल पठानिया के माध्यम से इन बच्चों को पढ़ाने का संकल्प लेगी।

संवाददाताः गौरव कौंडल

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।