उज्जवल हिमाचल। बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश मंे दिन-प्रतिदिन बढ़ते आत्महत्या के मामले चिंता का विषय बने हुए है। आत्महत्या की घटना प्रदेश के हर हिस्से से दर्ज की जा रही हैं। इसी दोरान एक ताजा मामला बिलासपुर जिले से दर्ज किया गया है। जहां पर एक होमगार्ड की पत्नी ने पेड़ से फंदा लगाकर आपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार मामला पुलिस थाना घुमारवीं के तहत आने वाली ग्राम पंचायत पट्टा के गांव पब्बा कुठाकर का है।
महिला की पहचान पुष्पा देवी 30 पत्नी सतीश कुमार के रूप में हुई है। मृतका का पति होमगार्ड के रूप में पुलिस थाना घुमारवीं में अपनी सेवाएं दे रहा है। शुरूआती रिपोर्ट के अनुसार महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि, अभी तक इसके पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतका अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गई है। वहीं, मामले का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
प्रारंभिक जांच में मृतका के गले पर फंदे का निशान पाया गया। डीएसपी ने स्थानीय एसएफएसएल टीम को सूचित किया, जिसके बाद टीम ने घटनास्थल पर जाकर जांच-पड़ताल की। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर डीएसपी घुमारवीं ने बताया कि महिला के शव को शव गृह में रखवा दिया है। उधर, मायके वालों का कहना है कि जब तक वो लोग नहीं पहुंचते तब तक शव का पोस्टमार्टम न किया जाए। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।