हिमाचल में आप की सरकार बनने से नहीं रोक सकता कोई: अवस्थी

जतिन लटावा। जोगिंद्रनगर

आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री राजेश ठाकुर, संजय कुमार संगठन मंत्री विधानसभा अध्यक्ष बृजपाल अवस्थी गलु पंचायत के दुल गांव में पंचायत जनसंवाद के लिए और डोर टू डोर संपर्क अभियान के लिए गए। वहां लोगों से मिलकर उनके हालात के बारे में जाना। यह गांव बहुत ही पिछड़ा हुआ है, पिछली सरकारों ने इस गांव के लिए खासकर कुछ भी नहीं किया है।

मकान गिरने की कगार पर हैं, सड़कों का बुरा हाल है, शिक्षा स्वास्थ्य नाम की कोई चीज नहीं है। संगठन मंत्री राजेश ठाकुर ने बताया की सरकार की नीतियां यहां पूर्णता विफल हो चुकी हैं। इसलिए अवस्थी ने एक गरीब घरों की वीडियो बनाकर हिमाचल प्रदेश सरकार से आग्रह किया है की इस गरीब परिवार को उचित सहायता प्रदान की जाए।

बरसात के मौसम में इनका मकान कभी भी गिर सकता है। आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष बृजपाल अवस्थी ने बताया कि अरविंद केजरीवाल की नीतियां आने वाले समय में गांव-गांव डोर टू डोर जाकर बताई जाएंगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से कोई भी नहीं रोक सकता।