जोगिंद्रनगर में खाई में गिरी कार, 3 घायल

जतिन लटावा। जोगिंद्रनगर

प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना उस समय घटी जब एक बलैरो गाड़ी न. एचपी 29B3222 लांगणा से नेरी होते हुए जोगिंद्रनगर की ओर जा रही थीं तो शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे मकरीडी के समीप अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 फुट से ज्यादा गहरी खाई में जा गिरी इसमें 3 लोग समेत एक बच्ची सवार थी। जो दुर्घटना में घायल हो गए।

उप-तहसील मकरीडी के नायब तहसीलदार जगदीश चंद ने घटना का पता लगते ही तुरंत प्रशासनिक कर्मचारियों के साथ मौके का दौरा किया और जहां प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए पीएचसी मकरीडी में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि वाहन में सवार 3 लोगों में एक बच्ची भी थी।

जिनमें गोपाल सिंह पुत्र केदारनाथ 60 वर्षीय सीमा देवी पत्नी आयुष 30 वर्षीय अनबाया पुत्री आयुष 5 वर्षीय जोकि लांगणा समौण के निवासी हैं। जबकि चालक कालिदास पुत्र चुन्नीलाल निवासी अलमरा के रूप में हुई हैं। जबकि सीमा व उसकी पुत्री मकरीडी पीएचसी में उपचारधीन हैं।

वहीं, गोपाल और कालिदास को 108 एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक उपचार के लिए जोगिंद्रनगर हस्पताल रैफर किया गया हैं। मामलें की पुष्टि करते हुए डीएसपी पधर लोकिन्दर नेगी ने बताया कि मामलें की छानबीन की जा रही हैं।