कांगड़ा: कछियारी में ठेके से शराब की पेटियां चुराने का दूसरा आरोपी मंडी से गिरफ्तार

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कछियारी के ठेके से शराब की पेटियां चुराने की घटना पर कांगड़ा पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दूसरे आरोपित को मंडी से गिरफ्तार किया है और उसे बुधवार को कांगड़ा न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायधीश कांगड़ा ने दूसरे आरोपी को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी भारत भूषण ने बताया की पिछले चार दिन पूर्व 26 मार्च को कांगड़ा के कछियारी में एक शराब के ठेके से 22 अंग्रेजी शराब की पेटियां दुकान का शटर तोड़कर चोरी कर ली गई थी।

इस घटना के उपरांत कांगड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी के मुख्य आरोपी चेतन शर्मा निवासी व्हीयूली पुरानी मंडी जिला मंडी को 27 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था। चेतन से की गई पूछताछ के बाद उसने अपने साथी की शिनाख्त की थी।

उन्होंने बताया दूसरे आरोपी को बुधवार सुबह कांगड़ा लाया गया और सांय कांगड़ा न्यायालय में पेश किया गया जहां माननीय न्यायधीश ने दूसरे आरोपी को 3 दिन पुलिस रिमांड में भेज दिया है। उन्होंने बताया इस मामले में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। उन्होंने बताया शराब के ठेके से चुराई गई 22 पेटियां में से कुछ पेटियों की बरामद की पुलिस ने कर ली है जबकि अन्य पेटियों की बरामती पुलिस जल्द ही कर लेगी।