कांग्रेस पार्टी ने अजय वर्मा को सौंपी प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कांग्रेस पार्टी ने कांगड़ा के अजय वर्मा को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति उनकी तत्काल प्रभाव से लागू होगी। अजय वर्मा को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। अजय वर्मा ने कहा है कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका वे पूरी शिद्दत के साथ निर्वहन करेंगे और भविष्य में कांग्रेस पार्टी की प्रदेश में जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

साल 1994-95 में एनएसयूआई कांगड़ा के प्रधान रहे अजय वर्मा ने छात्र काल से ही पार्टी का दामन थामा है। उस दौरान उन्होंने सुधार के कार्यक्रम किए और छात्र छात्राओं को सुविधाएं उपलब्ध करवाई करीब 10 साल तक युवा कांग्रेस जिला कांगड़ा के अध्यक्ष रहे अजय वर्मा ने संगठन में मजबूती प्रदान करने का कार्य किया।

जिला प्रदेश सचिव की ताजपोशी के बाद अजय वर्मा ने नगर परिषद कांगड़ा में कांग्रेस को काबिज करवाया। परिवहन मंत्री जीएस बाली के कार्यकाल में उन्हें इंडस्ट्री डिपार्टमेंट के डायरेक्टर की जिम्मेदारी भी दी गई। अजय वर्मा कहते हैं कि जीएस बाली के कार्यकाल में ट्रांसपोर्ट विभाग के दिन सुधरे थे। आज सब कुछ बर्बाद हो गया है।

उन्होंने बताया कांग्रेस के सत्ता में रहते उन्होंने युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। अब भी कांग्रेस के शासन में आने पर बेरोजगार युवाओं को रोजगार के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने की बात कही उन्होंने बताया की कांगड़ा के हितों की रक्षा की जाएगी और नगरोटा बगवां में रघुवीर सिंह बाली की जीत को सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सत्ता में आने पर जिला कांगड़ा में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के कार्य होंगे।