तहसील कल्याण अधिकारी कांगड़ा ने हलेडकलां में नशा निवारण जागरुकता शिविर का किया आयोजन

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

तहसील कल्याण अधिकारी कांगड़ा सुभाष चंद द्वारा आज गुरूवार को पंचायत हलेडकलां में नशा निवारण जागरुगता शिविर का आयोजन किया गया । इस जागरुगता शिविर में हलेडकलां पंचायत प्रधान अरूण कुमार के साथ समस्त प्रतिनिधियों, ग्रेस एजुकेशन कम्पयूटर सेन्टर कांगड़ा और अपैक्स कम्पयूटर सेन्टर मटौर के विधार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। छात्रों ने भाषण प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटकों के साथ नशा निवारण के वारे मे लोगों को सन्देश दिया। तहसील कल्याण अधिकारी कांगड़ा  सुभाष चंद द्वारा लोगों को नशा निवारण के वारे में विस्तार से जानकारी दी। नशा निवारण के वारे में रैली भी निकाली गई ।

इसके साथ-2 सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता विभाग द्वारा अन्य योजनाएं जैसे सामाजिक सुरक्षा योजना, स्वर्ण जंयती आश्रय योजना, अर्न्तजातीय विवाह पुरस्कार, दिव्यांग विवाह अनुदान, दिव्यांग छात्रवृति योजना, राष्ट्रीय योजना परिवार सहायता कार्यक्रम, यू डी आई डी कार्डस के वारे में समस्त जानकारी प्रदान की ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति कल्याणकारी योजनओं से वंचित न रहे। और अन्त मे तहसील कल्याण अधिकारी कांगड़ा सुभाश चन्द्र द्वारा छात्रों को पुरस्कृत किया गया व जलपान के साथ आयोजन का समापन किया गया।