हिमाचल में जारी रहेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने 10 जुलाई तक जारी किया अलर्ट

उज्जवल हिमाचल। शिमला

हिमाचल प्रदेश में अभी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 10 जुलाई तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। इसके लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। विभाग के मुताबिक अगले दो दिन लगातार बारिश होने की संभावना है। आज मैदानी व मध्य पर्वतीय कई भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 9 को ऑरेंज और 10 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, तगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले भी उफान पर हैं। ऐसे में प्रशासन ने लोगों को नदी नालों के पास जाने की मनाही की है।

जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

शिमला 23°C 16°C
सोलन 26°C 29°C
हमीरपुर 29°C 21°C
मंडी 29°C 21°C
बिलासपुर 30°C 21°C
ऊना 34°C 22°C
कांगड़ा 26°C 19°C
सिरमौर 29°C 21°C
कुल्लू 28°C 19°C
चंबा 30°C 21°C
किन्नौर 25°C 15°C
लाहौल-स्पीति 21°C 5°C

वहीं, अगर न्यूनतम और अधिकतम तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति में 05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना जिले में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा बिलासपुर अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।