‘चलें बूथ की ओर-बढ़ें जीत की ओर’ भाजपा मंडल कांगड़ा

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

भाजपा द्वारा किए जा रहे “चले बूथ की ओर बढ़े जीत की ओर” अभियान के तहत भाजपा मंडल कांगड़ा द्वारा शनिवार को गांव कोहाला में बूथ नं.-10 में जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी की अध्यक्षता में एक जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पवना चौधरी, जंगदबां महिला मंडल प्रधान सीमा देवी , जरनल सैक्रेटरी नीलम, सुनीता देवी, रविंद्र कुमार, जंसवंत सिंह, प्रविन कुमार, वार्ड पंच आशा कुमारी, पुष्पा देवी, सतीष कुमार ने संगठन को मजबूत करने के लिए विधानमंडल के विस्तारक साहिल गुलेरिया से टिप्स लिए।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी ने कहा कि भाजपा ने वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति को पूरी तरह से नकारा है और यह गरीबों के हित में काम करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि संसद में प्रतिनिधित्व और पार्टी सदस्यता के मामले में भाजपा भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। उन्होंने कहा कि 1980 के दशक के प्रारम्भ में गठन के पश्चात पार्टी ने एक लम्बा सफर तय किया है।

उन्होंने कहा कि कई बाधाओं और विफलताओं के बावजूद वर्तमान भारतीय राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में पार्टी मजबूत हो कर उभरी है तथा लम्बे समय तक भारत की राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय नीतियों को संचालित करने वाली वैचारिक संरचना में बदलाव लाया है।