कांगड़ा: कांग्रेस कार्यकाल में विकास कार्य पड़े ठप्पः सुरेंद्र काकू

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

चलो गांव की ओर जन आशीर्वाद यात्रा लेकर पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने जय राम सरकार के विकास की हुंकार भर कर पंचायत ढाका पलेरा में पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू व जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड ने महिला मंडलों को दस दस हजार रूपए के नकद बैंक चैक उत्थान प्रोत्साहन व धार्मिक यात्राओं देवताओं मंदिरों व तीर्थ स्थलों पर दर्शन के लिए अपनी जेब की कमाई से दिए जो नकद बैंक चैक सीधे महिला मंडलों के बैंक खातों में दिए जा रहे है। इन नकद बैंक चैक में ना कोई बिचौलिया है ना किसी व्यापारी को कोई फायदा पहुंचाया जा रहा है।

इन महिला मंडलों की महिलाओं को दिए गए बैंक चैकों को अपनी मर्जी व ईच्छा से खर्च कर सकती है इन बैंक चैकों के बीच में कोई कमीशन एजेंट नहीं है। इन चेको की मालिक महिला मंडल की महिलाए है। इन बैंक चेकों पर महिला मंडलों का अधिकार होगा। महिला मंडलों व ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने कहा कि मैंने अपने समय काल में 120 महिला मंडलों का निर्माण करवाया था।

मेरे जाने के बाद महिला मंडलों का निर्माण बंद हो गया है। जय राम सरकार सड़कों का काम करवा रही है। बंदला से बंडेर खड्ड गलू पुल रसूह तक 2 किलोमीटर सड़क के निर्माण पर 1.50 करोड़ रुपए खर्चा आएगा बिन गलू हरिजन बस्ती नगार टल्ला से पठियार बोहडक्वालू तक 3 किलोमीटर सड़क पर 3.50 करोड़ रुपए निर्माण पर खर्चा जायेगा। टल्ला गांव से जलाड़ी गांव तक बंडेर पुल सहित 7 करोड़ रुपए खर्चे से 3 किलोमीटर सड़क बनेगी।

पिछले दस साल के कार्य काल में कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य ठप्प पड़े है अब जो विकास कार्य हो रहे है वो हमने ठाकुर जय राम सरकार से मुख्यमंत्री प्राथमिकता के आधार पर करवा रहे है कांग्रेस कार्य काल में विकास ठप्प रहा है। जिनकी लोकसभा के चुनावों में जमानत जब्त हो गई।

जिसने कांग्रेस की दुर्गति कर दी, वो विकास करवाने की बात करते है। महिला मंडलों को आग्रह किया की इस बार कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में कमल का फूल खिलाना है कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में दस साल का कुशासन खत्म करना है व रिवाज बदल कर हिमाचल मे ठाकुर जय राम सरकार रिपीट करके दोबारा बनानी है व कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का विधायक बनाना है।