भाजपा कर रही कांगड़ा को तोड़ने का प्रयास, ये भेदभाव नहीं होगा बर्दाश्तः अशोक हिमाचली

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

अखिल भारतीय कांग्रेस व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के तेज़तर्रार प्रवक्ता पंडित अशोक हिमाचली ने जयराम सरकार पर ताबड़तोड़ हमला बोलते हुए कहा है कि जिला कांगड़ा के साथ भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। भाजपा जिला कांगड़ा को तोड़ने का प्रयास कर रही है।

जयराम सरकार को शायद यह मालूम नहीं है कि हिमाचल की सरकार बनाने का रास्ता ज़िला कांगड़ा से होकर शिमला जाता है। सरकार बनाने में जिला कांगड़ा की अहम भूमिका रहती है। प्रवक्ता अशोक हिमाचली ने बताया है कि जयराम सिराज व धर्मपुर के ही मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं। जो अपने गृह ज़िला मंडी का नहीं हो सकता बह प्रदेश का क्या होगा। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जिला कांगड़ा की अनदेखी बहुत महंगी पड़ेगी।

क्योंकि जय राम सरकार ने जिला कांगड़ा के दफ्तर अपने गृह क्षेत्र सिराज ओर धर्मपुर में ले गये हैं। कांगड़ा की जनता और प्रदेश की जनता इसका पुरज़ोर विरोध करती है। कांग्रेस नेता अशोक हिमाचली के कहा है कि जो पूर्व कांग्रेस सरकार ने शीतकालीन राजधानी का दर्जा दिया था बह जस की तस है।

कम से कम जयराम आप जाते-जाते धर्मशाला तपोवन की राजधानी जम्मू कश्मीर की तर्ज़ पर 6-6 महीने की आधिकारिक घोषणा करें तांकि प्रशासन, सड़कें, ओर आम आदमी अपने काम घरद्वार करवा सके। और प्रशासन चुस्त-दुरुस्त रहे।

प्रवक्ता अशोक हिमाचली ने चुटकी लेते हुए कहा है कि जयराम सरकार अपने कार्यकाल में कोई ऐसा काम बताए जिसका शिलान्यास व उद्धघाटन हुआ हो। प्रदेश के अंदर आजतक जितना भी अथाह विकाश हुआ है। वह कांग्रेस पार्टी की देन है।