महामारी की मुक्ति हेतु हिमाचल करणी सेना ने किया हवन

अंकित वालिया। कांगड़ा

राष्ट्रीय गोधन महासंघ के आह्वान पर देश की सभी 19500 गौशालाएं कोरोना महामारी की मुक्ति हेतु आज हवन का आयोजन किया। राष्ट्रीय गौधन महासंघ के आह्वान का समर्थन करते हुए हिमाचल करणी सेना के अध्यक्ष पीयूष चंदेल के दिशा-निर्देश पर हिमाचल करणी सेना के सभी जिला अध्यक्षों ने अपने घरों में यज्ञों का आयोजन किया। इसी मुहिम में जिला कांगड़ा आईटी संयोजक अनीश सैनी ने परिवार सहित अपने घर पर यज्ञ का आयोजन किया, जिसमें जिला कांगड़ा अध्यक्ष आशुतोष चौधरी विशेष रूप से शामिल रहे। आशुतोष चौधरी ने बताया की हिमाचल देवी-देवताओं का स्थान है। इसलिए हिमाचल करणी सेना ने यज्ञ करके भगवान से लोगों के स्वस्थ रहने और करोना जैसी महामारी से सुरक्षित रहने की प्रार्थना की।