हिमाचल: मजदूर संघ एक परिवार के लक्ष्य से मनाया मजदूर स्थापना दिवस

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। सोलन

सोलन में भारतीय मजदूर संघ सोलन के कार्यकर्ताओं ने सोलन में विश्व के सबसे बड़े श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई। पर अधिक जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ के उप प्रदेश महासचिव देवी दत्त तंवर ने बताया कि 23 जुलाई 1955 को भोपाल में परम श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी ने भारतीय मजदूर संघ कि श्रमिकों, कर्मचारियों को वंचित वर्ग के हितों को सुरक्षित रखने के लिए स्थापना की थी भारतीय मजदूर संघ के लिए राष्ट्रहित उद्योग एवं मजदूर हित सर्वोपरि है। भारतीय मजदूर संघ एक पारिवारिक संगठन हैं जो अपने कार्यकर्ताओं को हमेशा श्रमिकों और समाज के प्रति जागरूक तथा जिम्मेवार रहने के लिए प्रेरित करता है।

यह भी पढ़ेः-कोरोना टीकाकरण केंद्र पर उमड़ा लोगों का हुजूम

इस अवसर पर कुछ प्रमुख मांगे भी सरकार के समक्ष उठाई गई आशा वर्कर का आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाएं। वह भारत सरकार की अधिसूचना के अनुसार न्यूनतम वेतन 18000 दिया जाए सिलाई कढ़ाई अध्यापकों को पंचायत सचिवों के पद पर समायोजित किया जाए। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल की जाए अनुबंध सेवाकाल 2 वर्ष का किया जाए इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उप महासचिव देवीदत्त तंवर, तकनीकी कर्मचारी महासंघ के प्रधान सुरजीत राणा, आशा वर्कर यूनियन की जिला प्रधान अनीता, तकनीकी संघ के अमृत ठाकुर, आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन से नीना सूद, प्रोमिला शर्मा, डॉली, अनुराधा, सोनू आदि ने भाग लिया।

यह भी पढ़ेः- अब भारत के इस राज्य से आ रहे कोरोना के सबसे ज्यादा मामलें