हिमाचलः कनार्टक में कांग्रेस की जीत पर बद्दी में बांटे गए लड्डू

हिमाचलः कनार्टक में कांग्रेस की जीत पर बद्दी में बांटे गए लड्डू

उज्जवल हिमाचल। नालागढ़
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिले पूर्ण बहुमत की खुशी में दून ब्लाक कांग्रेस ने लड्डू बांटे। ब्लॉक अध्यक्ष कुलतार ठाकुर के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता सीपीएस चौधरी राम कुमार के निवास पर आए और उन्हें कर्नाटक में मिली जीत की खुशी में उनका मुंह मीठा किया।

राम कुमार ने भी अपने कार्यकताओं को अपने हाथों से लड्डू खिलाए। इस मौके पर राम कुमार चौधरी ने कहा कि हिमाचल में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने जीत की शुरूआत की और उसके बाद नगर निगम शिमला पर भी कांग्रेस ने पचरम लहराया।

यह खबर पढ़ेंः हिमाचलः 20 करोड़ रुपए से होगा कथासु-सावडा सड़क का सुधारीकरणः रोहित ठाकुर

अब कनार्टक मे जीत दर्ज कर जनता ने मोदी की तानाशाही नीतियों का विरोध किया है। अभी तक भाजपा के खरीदे हुए चैनल भाजपा की जीत दिखा रहे थे लेकिन अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। पिछले चार सालों में 20 राज्यों में कांग्रेस और अन्य दलों ने भाजपा के खिलाफ जीत दर्ज की है। राहुल गांधी की सदस्यता जिस प्रकार मोदी ने रद्द की है, उसका जवाब अब जनता मोदी को उसी लहजे से दे रही है।

कर्नाटक में 224 में से कांग्रेस ने 136 सीटें जीत कर वापसी की है। भाजपा केवल 65 सीटों पर सिमट कर रह गई है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष कुलतार ठाकुर के अलावा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दया राम रेंजर, पार्षद सुरजीत चौधरी, तरसेम चौधरी, इंस्पेक्टर श्याम लाल समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।