हिमाचलः कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर CM सुक्खू ने कांग्रेस आला कमान को दी बधाई

Himachal: CM Sukhu congratulates the Congress high command on the victory of Congress in Karnataka

उज्जवल हिमाचल। शिमला

कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम में कांग्रेस प्रचंड बहुमत की तरह बढ़ती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस की जीत पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कर्नाटक के नेतृत्व और केंद्रीय आलाकमान को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस जीत का श्रेय सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को दिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कर्नाटक के लोग जो बदलाव चाह रहे थे और बदलाव आज हो गया है।

यह भी पढ़ेंः हिमाचल: जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने पीएम नरेंद्र मोदी को दिया बड़ा संकेत

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा की कर्नाटक में लंबे समय से 40 हजार सरकारी नौकरी के पदों पर भर्ती नहीं हो सकी थी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में गवर्नेंस नाम की चीज ही नहीं थी। लोग बदलाव चाह रहे थे और वह बदलाव आज हो गया है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी बतौर स्टार प्रचारक कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार किया था।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।