हिमाचलः 5 ग्राम अफीम के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

उज्जवल हिमाचल। नाहन

हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा नशा तस्करी पर लगाने के लिए प्रदेश भर में लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल की पजोता पुलिस चौकी की टीम ने एक व्यक्ति से 5 ग्राम अफीम बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पजोता पुलिस चौकी टीम ने करेईनाला के पास जोगिंदर सिंह को जांच के लिए रोका, तो पुलिस टीम को उसके उसके पास 5 ग्राम अफीम मिली। जिसका अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य करीब 25 हजार रुपये है।

राजगढ़ पुलिस ने आरोपी जोगिंदर सिंह पुत्र पलक राम उर्फ़ पलकिया ग्राम वा डाकघर सेर जगास तहसील राजगढ़ जिला सिरमौर आयु 45 वर्ष के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही जोगिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे आज दोपहर को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसके बाद गहन पूछताछ की जाएगी कि उसने यह अफीम कहां से लाई थी। क्या उसने कहीं क्षेत्र में अफीम के पौधे उगाए हैं या किसी से खरीद कर लाया था। विगत वर्ष पजोता क्षेत्र में राजगढ़ पुलिस द्वारा छापेमारी कर करीब 2000 अफीम के पौधे नष्ट किए गए थे। उधर राजगढ़ के डीएसपी भीषम ठाकुर ने अफीम पकड़े जाने की पुष्टि करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की भी पुष्टि की है।