हिमाचलः1 जून से होगी महा जनसंपर्क अभियान की शुरूआतः रणवीर सिंह निक्का

Himachal: Mass public relations campaign will start from June 1: Ranveer Singh Nikka
हिमाचलः1 जून से होगी महा जनसंपर्क अभियान की शुरूआतः रणवीर सिंह निक्का

उज्जवल हिमाचल। नूरपुर
नूरपुर भाजपा मंडल (BJP Mandal) की बैठक कमनाला स्थित भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा तथा नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का विशेष तौर पर मौजूद थे। इस बैठक में लोकसभा चुनावों को लेकर प्रदेश भाजपा द्वारा शुरू हो रहे महा जनसंपर्क अभियान की रूप रेखा बारे विस्तार से चर्चा की गई।

जानकारी देते हुए विधायक रणवीर सिंह निक्का ने बताया कि प्रदेश भाजपा द्वारा लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर महा-जनसंपर्क अभियान शुरू किया जा रहा है। 1 जून को नूरपुर जिला से उक्त महाअभियान की शुरुआत नूरपुर के न्याजपुर से सुबह 10 बजे की जा रही है।

यह खबर पढ़ेंः हिमाचलः उपायुक्त के सामने फूट-फूट कर रोए अभिभावक, कहा हमारे बच्चों का भविष्य आपके हाथों में

उन्होंने बताया कि 1 जून को उक्त महाअभियान की शुरूआत में प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से बड़े नेता भी भाग लेंगे। निक्का ने कहा कि महा जनसम्पर्क अभियान में भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों द्वारा मोदी सरकार के कार्यकाल में जनहित व कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

इस अवसर बैठक में भाजपा मंडल के अध्यक्ष कुलदीप पाठक, मंडल प्रभारी करतार सिंह पठानिया, मंडल महामंत्री जोगिंद्र, नगर परिषद के अध्यक्ष अशोक शर्मा सहित विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष तथा पदाधिकारी मौजूद थे। नूरपुर भाजपा विधायक रणबीर सिंह निक्का ने बताया कि आज की बैठक में लोकसभा 2024 के चुनावों की तैयारी का शुभारम्भ करने हेतु रणनीति तैयार की गयी। जिसमें पार्टी कार्यकर्ता सभीे बूथों पर जाकर मोदी सरकार के 9 सालों में हुुए जनहित विकास के बारे में धरातल पर लोगों को जागरुक करेगे।

संवाददाताः विनय महाजन

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।