हिमाचलः पेन डाउन स्ट्राइक से नहीं बनी बात अब सम्पूर्ण हड़ताल पर जाएंगे डाॅक्टर, पढे पूरी जानकारी

उज्जवल हिमाचल। शिमला

हिमाचल प्रदेश में चिकित्‍सक सामूहिक अवकाश पर जाएंंगे। चिकित्सक संयुक्त संघर्ष समिति ने 26 फरवरी को एक दिन के सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है और उनकी मांगों पर यदि कोई निर्णय नहीं लिया जाता है तो 28 फरवरी से संपूर्ण हड़ताल पर चले जाएंगे। चिकित्सा अधिकारी संघ ने यह भी कहा है कि कोविड-19 के दौरान अस्पतालों में व्यवस्थाएं नहीं थी और सीमित साधनों में सेवाएं प्रदान की उसका खुलासा किया जाएगा और किन स्थितियों में चिकित्सकों ने सेवाएं प्रदान की है इस संबंध में जनता के समक्ष सारी व्यवस्था को लाया जाएगा।

संयुक्त संघर्ष समिति के महासचिव पुष्पेंद्र ने बताया पेन डाउन स्ट्राइक 23 और 24 फरवरी को जारी रहेगी। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन सरकार पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है अभी तक कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है। ऐसे में अब चिकित्सकों के पास सामूहिक अवकाश पर जाने का ही विकल्‍प है। प्रदेश में चिकित्‍सक बीते दिनों से लगातार दो घंटे की पेन डाउन स्‍ट्राइक पर हैं। इस कारण दो घंटे तक रोजाना स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं प्र‍भावित हो रहे हैं। अस्‍पतालों में बेड खाली हो गए हैं। सामान्‍य आपरेशन भी नहीं हो रहे हैं। इस कारण लोग अस्‍पताल का रुख नहीं कर रहे।