हिमाचलः विधायक केवल पठानिया ने रिहलु पंचायत को दी बड़ी सौगातें

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर

आज विधायक केवल पठानिया ने रिहलु पंचायत में विधायक बनने के बाद पहली बार जनता के बीच पहुंचकर जनता का धन्यवाद किया। रिहलु की जनता ने विधायक केवल सिंह पठानिया को पलकों पर बिठाया व जोरदार स्वागत किया। रिहलु कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों सहित पंचायत प्रतिनिधियों ओर महिला मंडलों के पदाधिकारियों ने विधायक केवल सिंह पठानिया को शॉल टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

विधायक केवल पठानिया ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पांच महीने पहले जो आपने मुझे अपना आशीर्वाद दिया उसके लिए मैं आपका ऋण नहीं चुका सकता लेकिन मैं जनता को कोटि कोटि प्रणाम करता हूं। और तह दिल से धन्यवाद किया। पठानिया ने कहा कि रिहलु पंचायत में जनता की मूलभूत सुविधाओं को घर घर पहुंचाने के लिए मैं बचनबद्ध हूं।

रिहलु पंचायत में सबसे बड़ी दरोहर किले के रूप में स्थापित है लेकिन किसी ने आज दिन तक इसका ख्याल नहीं किया अब मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से इसको पर्यटक की दृष्टि से संवार कर नई पहचान दी जाएगी। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के अलग-अलग जगहों को पर्यटन विभाग से विकसित करके पर्यटन की दृष्टि से शाहपुर को आगे बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः हिमाचल: मुख्यमंत्री ने प्रदेश हितों के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मांगा सहयोग

 

रिहलु गाँव की मुख्य मांगों पर लगाई मोहर

पतन से 30 लाख से बने टैंक से रिहलु पंचायत को पाईपे डाल कर पानी की समस्या को दूर किया जाएगा। रिहलु पंचायत को ढाई करोड़ की पानी की योजना बनाकर रिहलु की जनता की पानी की समस्या को हमेशा के लिए दूर किया जाएगा। रिहलु के ऐतिहासिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का सबसे सौंदर्य भवन बनाया जाएगा।

रिहलु बाजार में दो कमनियुटी शौचालय बनाये जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में आवारा पशुओं के लिए एक बड़ा गौसदन खोला जाएगा। रिहलु पंचायत में जो भी कुहले है उनको सुधार कर किसानों की सिंचाई की समस्या को दूर किया जाएगा। सबसे बड़े रिहलु के किले में पानी की सुविधा प्रदान की जाएगी। चिन्मय महिला मंडल एव जागृति महिला मंडल रिहलु को 11,11, हजार देने की घोषणा की।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा, ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, राजेश राणा, सीमा देवी प्रधान रेहलु, संजू कुमार उप प्रधान, विजय सिंह, बलदेव सिंह, ईश्वर दास, पिंटू परमार, बलदेव राणा, रजिंदर, रघुवीर सिंह, कमल जम्वाल, बल कृष्ण, हरदीप सिंह, संजय जम्वाल, रमेश राणा, मनोज सोनी, रामेशचंद, परषोत्तम राणा, हेमराज, विशाल अग्रवाल, इंद्र सिंह, करनैल चौहान, संजय कटोच, आत्मा राम, प्रकाश चंद पप्पी, संग्राम सिंह लंबरदार, सुषमा राणा प्रधान जागृति महिला मण्डल, मीरा जम्वाल प्रधान चिन्मय महिला मंडल पूर्व उप प्रधान कमल सिंह,मजनिष कुमारी प्रधान, प्रधान भारती चौहान, रितिका शर्मा जिला परिषद सदस्य,

रचना देवी पंचायत समिति सदस्य,नीना ठाकुर जिला परिषद सदस्य, पुष्पा जरियाल पार्षद, अनिता देवी, रीना पठानिया, गंधर्व पठानिया, सरिता सैनी, व अन्य विभागो के अधिकारी एसएमओ हरिंदर सिंह, एक्सईन जलशक्ति विभाग अमित डोगरा, सीडीपीओ संतोष कुमारी, तहसीलदार राकेश कुमार, एसडीओ जलशक्ति बिभाग रजाक मोहम्मद, एसडीओ लोकनिर्माण विभाग विपुल पुंज, आ आरओ वन विभाग सुमित शर्मा, रविन्द्र राज कॉपरेटिव सोसाइटी इंस्पेक्टर, राहुल कुमार कृषि विभाग, निखिल पटाकू सोइलकंजर्वशन जेई आदि अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।