हिमाचलः कार्यकर्ता के बिना कोई भी राजनीतिक दल नहीं कर सकता लक्ष्य की प्राप्ति: जयराम

अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के थुनाग में बोले पूर्व सीएम जयराम ठाकुर

उज्जवल हिमाचल। मंडी

किसी भी राजनीतिक दल में कार्यकर्ता के बिना कोई भी लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता है। यह बात शनिवार को पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र के थुनाग मुख्यालय में कही। इस मौके पर सराज विधायक जयराम ठाकुर ने सराज मंडल भाजपा के 200 से अधिक वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की। जयराम ठाकुर ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को उनके पार्टी के लिए उत्कृष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया।

जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सराज भाजपा को मजबूत बनाने और ऐतिहासिक विजय गाथाएं लिखने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने काफी परिश्रम किया जिसे भुलाया नहीं जा सकता। वे समस्त कार्यकर्ताओं को नमन करते हैं जिन्होंने पार्टी को सींचकर विशाल परिवार बनाया है।

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः विधायक केवल पठानिया ने रिहलु पंचायत को दी बड़ी सौगातें

जयराम ठाकुर ने अपने राजनीति में पुराने दौर को याद करते हुए कहा कि वर्ष 1993 में पहली बार सराज से भाजपा की उम्मीदवार के तौर पर जमानत बचाई थी। इसके उपरांत सराज क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता ठाकुर धर्म सिंह ने उन्हें बिना आवेदन के ही सराज भाजपा मंडल में बतौर मंडलाध्यक्ष पहली नियुक्ति प्रदान की थी।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने थुनाग क्षेत्र के दिवंगत कार्यकर्ता स्व. धर्मचंद शैरी, स्व. लाभचंद, स्व. बीरबल और स्व. मेहरचंद के द्वारा पार्टी के लिए किए गए योगदानों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

संवाददाताः उमेश भारद्वाज

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।