हिमाचलः चंबा के तीसा से बैरागढ़ को जाने वाले मार्ग पर शुरू हुई वाहनों की आवाजाही

हिमाचलः चंबा के तीसा से बैरागढ़ को जाने वाले मार्ग पर शुरू हुई वाहनों की आवाजाही

उज्जवल हिमाचल। चंबा
हिमाचल प्रदेश में इस बार कुदरत ने अपना कहर बरपाया है। जिस कारण कि लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है। वहीं लोगों का जनजीवन अब पटरी पर लौटता हुआ भी दिखाई दे रहा है। मूसलाधार बारिश थम गई है और अब जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है।

जिला चंबा के तहत आने वाले तीसा से बैरागढ़ को जाने वाले मार्ग पर तरवाई पुल के पास आज करीब 11ः48 पर भूस्खलन हो गया। जिस कारण यह मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई थी।

यह भी पढ़ें: हिमाचलः सुक्खू सरकार की न व्यवस्था बदली और न ही अवस्था बदली, कैबिनेट मंत्री के आदेशों की अधिकारी कर रहे अनदेखी


वहीं लोक निर्माण विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद आधे घंटे बाद यह मार्ग बहाल हुआ है। और इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से शुरू हो चुकी है। लोक निर्माण विभाग सहायक अभियंता राजीव वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि आधे घंटे में लोक निर्माण विभाग की ओर से मार्ग को बहाल कर दिया है और अब इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो चुकी है।

संवाददाताः शैलेश शर्मा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।