हिमाचलः शादी का झांसा देकर महिला से बनाए शारीरिक संबंध, गर्भवती हुई महिला

उज्जवल हिमाचल। सलूणी

जिला चंबा के एक गांव बहुत ही हैरान कर देने वाला वाक्या सामने आया है। जिसमे एक व्यक्ति ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ अवैध संबंध बनाए, तथा बाद में शादी करने से मना कर दी। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है जिसमे महिला ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने उससे यह कहकर शादी की थी कि उसकी पहली पत्नी ने उसे छोड़ दिया है। इसके बाद व उसे अपने घर ले गया तथा वहां पर उसने उसके साथ संबंध बनाए।

लेकिन, इसके बाद उसने उसे छोड़ गया। इसके बाद उसने कहा कि वह उसे घर ले जाएगा। लेकिन, उसके बाद से आज दिन तक उसे लेने नहीं आया। जबकि, वह गर्भवती हो चुकी है। इस पर महिला ने थाना किहार में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू दी है। साथ ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी एस अरुल कुमार ने बताया पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।