हिमाचलः जनता ने देवी सिंह को सौंपी मण्डी जनपद के बड़ा देव कमरुनाग के गूर की कमान

उज्जवल हिमाचल। गोहर

बड़ा देव कमरुनाग की तीनों टोलियों के फैसले को न मानते हुए वीरवार को जनता ने नए गूर देवी सिंह को बड़ा देव कमरुनाग के गूर की कमान सौंप दी है। जनता कर फैसले के आगे वर्तमान गूर गुरदेव को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी गई है और देव कमरुनाग की समाप्ति समेत सूरज पखे को नए गूर देवी सिंह के सपुर्द करना पड़ा है। परते की लंबी जदोजहद के बीच आखिरकार देवनीति के अनुसार गुरदेव गूर पर जनता भारी पड़ गई। अब महरयार गांव के 65 वर्षीय देवी सिंह देव कमरुनाग के अगले गूर होंगे।

देव कमरुनाग की तीनों टोलियों ने बुधवार को फैसला लिया था कि वर्तमान गूर गुरदेव कमरुनाग के गूर रहेंगे और वही देवता का सरानाहुली मेला लगाएंगे। लेकिन वीरवार को जनता धँग्यारा गलू पहुंची और देवता कमेटी से 4 घण्टे चले वार्तालाप के बाद यह निर्णय लिया गया कि देवी सिंह गूर का परता सफल हुआ है और देव नीति के अनुसार देव देव कमरुनाग के गूर देवी सिंह ही होंगे। गुरदेव और उनके समर्थकों के लिए यह झटका माना गया है। बड़ा देव कमरुनाग का सरानाहुली मेला अब नए गूर देवी सिंह लगाएंगे।

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः चिन्मय हरदेव जागृति महिला मंडल द्वारा साफ किए गए प्राकृतिक जल स्रोत

गुरदेव गूर पर आरोप था कि उन्होंने परते के समय देवता को मेहमाननवाजी में उतार दिया। दूसरा आरोप था कि जब से गुरदेव गूर बने तब से फसलों के लिए खरे नही उतरे है। इन सब बातों को लेकर मचे बवाल के बीच वीरवार को बड़ा देव कमरुनाग के नए गूर के रूप में देवी सिंह की ताजपोशी की गई। देवता के कटवाल काहन सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

संवाददाताः संजीव कुमार

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।