लोगों को गुमराह कर नफरत की आग न फैलाएं कांग्रेस नेता: चौधरी सुरेंद्र काकू

उज्जवल हिमाचल। कांगडा

चलो गांव की ओर प्रगतिशील विकास के लिए व महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने गांव खड़ियाडा में महिलाओं व महिला मंडलों व ग्रामीणों से रूबरू हुए व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए। इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने तीन महिला मंडलों को दस दस हजार रुपए के बैंक चेक बांटे जो महिला मंडलों के खातों में सीधे दिए गए।

काकू ने कहा कि ठाकुर जय राम सरकार महिलाओं को सशक्तिकरण करने के लिए विकास करने के लिए महिलाओं के लिए कई योजनाएं पहुंचा रही है। इसी कार्यक्रम के तहत कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में महिला मंडलों बहनों को सीधे महिला मंडलों के खातों में सीधे नकद चेक दिए जा रहे हैं।

महिला मंडलों के खातों में पैसा दिया जा रहा है कई नेताओं द्वारा महिला मंडलों को बेवकूफ बनाकर बुलाया जा रहा है कि चेक दिए जायेंगे लेकिन अपने नाम की चिट्ठियां बांटी जाती है यह दर्शाया जाता है कि अपनी जेब से पैसा दे रहा हु जब की यह सरकार का पैसा है इस में 2000 हजार रुपए जी.एस.टी काटा जाता है। 2000 हजार रुपए दुकान द्वारा लाभ प्रॉफिट काट लेता है व नेता अपना स्वागत करवाने के लिए फूलों के हार, कुर्सिया, स्टेज, तम्बू टेंट, बैंडबाजे व चाय पकोड़े के लिए महिला मंडलों से 1000 रुपए लिया जाता है।

फिर महिलाओं को कई चक्कर काटने के बाद 5000 हजार रुपए मिलते है में सीधा महिला मंडलों के बैंक खातो में बैंक चेक देकर 10 हजार रुपए पहुंचा रहा हु हम महिला मंडलों को चेक दे रहे हैं और जो बैंक चेक का प्रचार कर रहे हैं व नेता चेक दिखाएं झूठ का जहर फैलाकर क्षेत्र के लोगों को गुमराह न करें और नफरत की आग न फैलाएं। हमारी रीस करें जनता की सेवा करें झूठ का प्रचार करके वोट हासिल करने के लिए गलत हथकंडे ना अपनाए जनता में प्यार व भाई चारा की भावना जगाए में चुनौती देता हूं की जिन चेकों का प्रचार किया जा रहा है उन चैकों को जनता के सामने प्रदर्शित करें।