प्रदेश को मिली करोड़ों की सौगात, कांग्रेस नेताओं के फूले हाथ पांव: राजेंद्र गर्ग

सुरेंद्र जम्बाल। घुमारवीं/बिलासपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंडी रैली ऐतिहासिक रही है। प्रदेश्श को जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करोड़ों की सौगात दी है। वहीं, रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर कांग्रेस नेताओं के भी हाथ पांव फूल गए हैं। यह बात खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी भीड़ मंडी के पंडल मैदान में आयोजित भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि एक आंकलन के हिसाब से जितने भी संख्या ग्राउंड में है उससे कहीं ज्यादा लोग सड़कों पर घूमते नजर आए। उन्होंने कहा कि पड्डल मैदान लोगों से खचाखच भरा हुआ था। हजारों लोग रैली स्थल तक नहीं पहुंच पाए। राजेंद्र गर्ग ने कहा कि लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। हर कोई यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार सुनने के लिए उत्सुक था। उन्होंने कहा कि रैली में पहुंची भीड़ ने प्रदेश और केंद्र सरकार के विकास पर अपनी मोहर लगाई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश का विकास हो रहा है। वहीं, प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो सौगात प्रदेश को दी है, इससे पहले इतनी बड़ी सौगात प्रदेश को नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि आम जनता केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों से खुश है। जिसके चलते स्वयं लोग यहां पर रैली में पहुंचे। राजेंद्र गर्ग ने कहा कि लोग भी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।