कांग्रेस नकारात्मक बयानबाजी से कर रही प्रदेश की छवि खराब: राकेश पठानिया

उज्जवल हिमाचल। शिमला

प्रदेश में कर्मचारियों व अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस सरकार को लगातार घेरने में लगी हैं। जिस पर बीजेपी की सरकार के मंत्री वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने पलटवार किया है। पठानिया ने कांग्रेस पर झूठ फरेब की राजनीति करने का आरोप लगाया है।

प्रदेश वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि वेक्सीनेशन में देश भर में दोनों डोज में अव्वल रहा है। लेकिन कांग्रेस हर चीज में नेगेटिव ही नजर आता है। कांग्रेस अपने बयानों से प्रदेश की छवि खराब करने में लगी है। उन्होंने कहा कि जेसीसी की बैठक में प्रदेश के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। लेकिन कांग्रेस भूल गयी कि ओपीएस कांग्रेस के समय ही खत्म किया गया वीरभद्र सिंह ने ही सबसे पहले इस पर साइन किया। लेकिन आज विक्रमादित्य ओपीएस को लागू करने की बात कर रहे हैं लेकिन उन्हें मालूम नही है कि उनके पिता ने कहाँ साइन किए थे। प

पठानिया ने कहा कि कांग्रेस तब कहां सोई थी? मुकेश तब मंत्री थे लेकिन आज राजनीतिक रोटियां सेकी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस के जवान सीएम से मिले हैं उन्होंने अपनी मांग रखी है। कांग्रेस ने इनके हाथ बांध रखे थे पुलिस भर्ती नियम कांग्रेस के समय में ही लागू हुए थे। कांग्रेस में न नेतृत्व है न दिशा है केवल झूठ फरेब के बल पर जो इनकी सरकारें नही कर पाई उन विषयों को चुनावों को देखते हुए उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सरकार बनाने के खवाब देखना छोड़ देने चाहिए। बीजेपी की सरकार फिर से प्रदेश में बनने जा रही है।