साढ़े चार सालों से सिर्फ अनदेखी का शिकार हुए भेड़ पालक: केवल पठानिया

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर

आज विधानसभा शाहपुर क्षेत्र के शाहपुर के क्यारी रोड पर शिवा पैलेस में विधानसभा शाहपुर क्षेत्र के गद्दी कल्याण सभा के सम्मेलन में स्थानीय कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

शाहपुर के गद्दी सभा के पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि केवल सिंह पठानिया के हाथों बागवानी के क्षेत्र उपलब्धि हासिल करने पर रिहाडु राम, मत्स्य के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने पर पप्पू राम और भेड़पालन के क्षेत्र उपलब्धि हासिल करने पर बहादुर सिंह और चतर सिंह को सम्मानित किया। उसके बाद कला के क्षेत्र में इशांत भारद्वाज, राज कुमार को सम्मानित किया। मीडिया जगत में अपनी उपलब्धियों को हासिल करने के लिए बचित्र शर्मा और पवन शर्मा को सम्मानित किया। करोना काल मे जनता की सेवा करने पर अजय बबली, देश राज, जिला परिषद सदस्य रितिका शर्मा ओर अन्य लोगों को भी सम्मानित किया। केवल सिंह पठानिया ने आज इशांत के शिवा रे कैलाशा के गाने का विमोचन किया।

भेड़ पालकों के साथ साढ़े चार सालों में हुआ धोखा….

इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने कहा कि आज भेड़ पालकों की साढ़े चार सालों में धोखा व अनदेखी हुई है। पठानिया ने कहा कि अगर भेड़ पालकों को ऊपर उठाने की कोशिश की तो पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने गद्दी कल्याण बोर्ड का गठन करके की थी।जिसमें शाहपुर के लगभग 10 लोगो को गद्दी कल्याण बोर्ड का मेंबर बनाया गया था।पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने गद्दी समुदाय के उत्थान के लिए बहुत प्रयास किये। पहली बार भेड़ पालकों की भेड़ बकरियों की चोरी को रोकने के लिए पुलिस भी लगाई। गद्दी समुदाय के लिए हर साल मेले आयोजित किये जाते थे, जिसमें गद्दी भाइयो को कंबल ,जेक्ट जूते ओर टार्च,टेंट वितरित किये जाते थे। आज भाजपा सरकार ने गद्दी समाज के लोगों की अनदेखी की जा रही है। आज भी भाजपा सरकार में गद्दी समुदाय के नुमाइंदे बैठे है लेकीन, गद्दी समुदाय की आवाज को उठाने में नाकाम रहे हैं।

पठानिया ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के रिडकमार में भेड़ पालकों की भेड़ बकरियों के मेडिसन स्नान के लिए लाखों की मशीन स्थापित की थी जिससे भेड़ बकरियों को वहाँ स्नान करवा कर भेड़ बकरियों को बीमारियों से छुटकारा मिलता था।

पठानिया ने कहा कि शाहपुर के अंदर गद्दी भाइयो के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे।ओर ऊन का समर्थन मूल्य न के बराबर है।जो कि बर्तमान सरकार भेड़ पालकों को ऊन का उचित समर्थन मूल्य दिया जाएं। पठानिया ने कहा कि विधानसभा शाहपुर क्षेत्र के अंदर गद्दी भाइयों के लिए एक जन जातियों भवन बनाया जाएगा जिसमे आने जाने वालों को ठहरने की सुविधा उपलब्ध की जाएगी।

उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंदर जातपात से ऊपर उठकर विकास को तरजीह दी जाएगी। पठानिया ने कहा की कांग्रेस पार्टी ने मुझे शाहपुर की जिम्मेदारी सौंपी थी पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से तब पांच साल में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में हर बर्ग की जनता को विकास के साथ जोड़ने की कोशिश की थी।अब 2022 के चुनावों के बाद शाहपुर की जनता के आशीर्वाद से विधानसभा शाहपुर क्षेत्र को विकास के मामले में मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा।