हिमाचल प्रदेश के तीन सालों में से 2020 का साल कोरोना महामारी की भेंट चढ़ा : मुख्यमंत्री

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कार्यक्रम के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि तीन साल का कार्यक्रम वर्चुअल तरीके से सादे रूप में हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन साल में प्रदेश आगे बढ़ा है। कोविड के बावजूद विकास के कार्य रुके नही है। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है ।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व शांता कुमार कोविड के चलते कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले 2 वर्षों में प्रदेश में पुरे जोर से विकास होगा।

प्रदेश सरकार के तीन साल के कार्यों प्रदेश के लोगों तक पहुचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।