आउटसोर्स कर्मचारियों से जुड़े सवाल पर तप सकता है सदन

उज्जवल हिमाचल। शिमला

सदन में आज ज्यादातर सवाल स्वास्थ्य विभाग, फॉरेस्ट क्लीयरेंस, आउटसोर्स कर्मचारी, स्कूल और सड़कों से जुड़े हुए गूंजेंगे। इस दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष में नोकझोंक देखने को मिल सकती है। विशेषकर आउटसोर्स कर्मचारियों से जुड़े सवाल पर सदन तप सकता है। विपक्ष सदन में राहुल गांधी के मुद्दे पर चर्चा भी मांग सकता है। इससे पहले भी गुरुवार और शुक्रवार को विपक्ष इस मसले पर चर्चा मांग चुका है।

 

सदन में आज से कट- मोशन (कटौती प्रस्ताव) पर चर्चा शुरू होगी और यह अगले तीन दिन तक चलेगी। सामान्य प्रशासन पर पहले कटौती प्रस्ताव पर 17 सदस्य बोलेंगे, जबकि दूसरा प्रस्ताव भू-राजस्व व जिला प्रशासन पर चर्चा होगी। इस पर पांच सदस्य अपनी बात सदन में रखेंगे। तीसरा कट मोशन पुलिस व संबंधित संगठन से जुड़ा है। इस पर 5 सदस्य सदन में बात रखेंगे।