हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू व विधायक गणों का धर्मशाला में होगा स्वागत समारोह

Himachal Pradesh Chief Minister Sukhu and MLAs will be welcomed in Dharamshala
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू व विधायक गणों का धर्मशाला में होगा स्वागत समारोह

उज्जवल हिमाचल। नगरोटा सूरियां
जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व हिमाचल के प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत्त, गुरकीरत कोटली, तजिंदर सिंह बिटटू ,हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, हिमाचल प्रदेश की नवनिर्वाचित कांग्रेस सरकार के मुखिया व हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, सभी विधायक गणों का स्वागत समारोह बडी धूमधाम से तारीख़ 03 जनवरी, 2023 को सुबह 11ः00 बजे, जोरावर स्टेडियम धर्मशाला में आयोजित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः सरकारी सेवा में नियमित कार्यकाल कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था में लिया जाएः संजीव गुलेरिया

आप सभी कार्यकर्ता, कांग्रेस पार्टी के सभी ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, जिला कार्यकारणी के सभी सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष व सदस्य, अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, भूतपूर्व सैनिक व अन्य सभी कार्यकर्ता सादर आमंत्रित हैं।

कांगड़ा के सभी ब्लॉक अध्यक्ष व नेताओं से अनुरोध है कि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता लेकर इस रैली में समय पर पहुंच कर हिमाचल सरकार का स्वागत समारोह की शोभा बढ़ाएं। यह जानकारी कर्ण सिंह पठानियां(मालटू), अध्यक्ष जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी, डॉ. गुलशन कुमार चौधरी, जिला कांगड़ा महामंत्री (संगठन) ने सांजा की।

संवाददाताः अनुराग ठाकुर

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।