शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा, सांसद प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नव निर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। प्रतिभा सिंह ने उम्मीद जाहिर की है कि खड़गे के नेतृत्व में पूर्व की भांति देश में कांग्रेस मजबूती से आगे बड़ेगी। प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा कांग्रेस को दिए उनके कुशल नेतृत्व पर आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी उनके योगदान की सदैव ऋणी रहेगी।