बैजनाथ से भाजपा प्रत्याशी मुल्खराज प्रेमी को टिकट देने पर उग्र विरोध

Fierce protest against giving ticket to BJP candidate Mulkhraj Premi from Baijnath
बैजनाथ से भाजपा प्रत्याशी मुल्खराज प्रेमी को टिकट देने पर उग्र विरोध

बैजनाथ : प्रदेश हाईकमान बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी मुल्ख राज प्रेमी के टिकट को लेकर एक बार पुन: विचार करें। यह बात पूर्व में मंडल भाजपा अध्यक्ष रहे कर्ण सिंह जंबाल ने पत्रकारवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश हाईकमान ने बैजनाथ क्षेत्र से टिकट का आबंटन किया है, वो गलत है। जंबाल ने कहा कि वे पिछले 31 वर्षों से भाजपा के सच्चे सिपाही रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाईकमान द्वारा अगर टिकट को नहीं बदला गया तो भाजपा मंडल में कार्यरत रहे पदाधिकारी व उनके समर्थक भाजपा पार्टी से इस्तीफे दे देंगे। कर्ण ने कहा कि मंडल के पूर्व पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि वीरवार को इसके लिए एक बड़ा विरोध सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस बैठक में हजारों समर्थक भाग लेंगे।

कर्ण ने बताया कि वर्ष 2017 में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी की जीत को प्रशस्त किया था। उन्होंने बताया कि उनकी मांग है कि प्रदेश हाईकमान एक बार पुन: बैजनाथ से भाजपा प्रत्याशी की टिकट को बदले व यहां पिछले 3 वर्षों से सक्रिय भूमिका निभा रही भाजपा नेत्री रविता भारद्वाज को यहां से प्रत्याशी बनाएं। कर्ण जंबाल सहित दर्जनों मंडल में रहे पदाधिकारियों ने कहा कि अगर हाईकमान ने अपने फैसले को नहीं बदला तो वे सभी अपने सैंकड़ों सर्मथकों सहित इस्तीफे दे देंगे।

ये भी पढ़ें : कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को प्रतिभा सिंह ने दी बधाई

इस दौरान पूर्व मंडल भाजपा अध्यक्ष कर्ण जंबाल सहित पवन कुमार पूर्व जिला उपाध्यक्ष पालमपुर, राकेश शर्मा पूर्व मंडल कोषाध्यक्ष, सर्वदयाल चौधरी पूर्व मंडल महामंत्री, अजय राजपूत पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष, सुनील राणा वर्तमान किसान मोर्चा अध्यक्ष, अंकुश ठाकुर वर्तमान युवा मोर्चा सचिव, कुलवीर सिंह युवा मोर्चा जिला सचिव, कमल कपूर पूर्व एसटी मोर्चा, धीरज कुमार पूर्व महामंत्री, रोहित जंबाल पंचायत प्रधान खड़ानाल, मदन लाल बूथ पालक, चमन कपूर, सुनील कुमार पूर्व युवा मोर्चा, रोहित कौशल पूर्व मंडल महामंत्री, करतार सिंह बूथ अध्यक्ष, राज कुमार राजू उपप्रधान भेठ झिकली, अनिल कुमार सहायक, धर्म चंद बूथ अध्यक्ष पपरोला, राजेंद्र कुमार उपप्रधान मत्याल, संजय कपूर पूर्व उपाध्यक्ष कुदैल, यशपाल मत्याल चढिय़ार आदि कई अन्य भाजपा पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संवाददाता : ब्यूरो बैजनाथ

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।