मंडीः हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है और टिकट आवंटन के बाद अब विद्रोह के स्वर भी उठने लगे है कई सीटों पर टिकट ना मिलने पर नेताओं ने आजाद लड़ने का ऐलान कर दिया है। बात की जाए मंडी के धर्मपुर की तो यहां भाजपा हाईकमान ने धर्मपुर से पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का टिकट काट उनके बेटे रजत ठाकुर को दे दिया है।
यह भी पढ़ेंः महिलाओं का मान सम्मान व सुरक्षा बीजेपी शासन में ही सुरक्षितः काजल
जिस पर महेंद्र सिंह ठाकुर की पुत्री बंदना गुलेरिया ने नाराजगी जाहिर की है क्योंकि वह भी धर्मपुर विधानसभा से चुनाव लड़ना चाहती थी। उन्होंने आज ही अपनी फेसबुक पर पोस्ट सांझा कर लिखा कि परिवारवाद में हर बेटी की ही बली दी जाती है। और साथ ही आज बंदना गुलेरिया ने अपने भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महामंत्री पद से दिया त्यागपत्र दे दिया है।