बेरोजगारी दर में देश में सबसे आगे है हिमाचल प्रदेश : चेतन बरागटा

उज्जवल हिमाचल। शिमला

हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने कहा है कि बेरोजगारी को लेकर पूरे भारत का एक सर्वे हाल ही में PLFS के माध्यम से देश की जनता के सामने आया। जिस सर्वे में भारत में बेरोज़गारी की दर पिछले 6 वर्षों में सबसे कम आंकी गई। जुलाई 2022 से लेकर जून 2023 तक भारत की बेरोज़गारी दर मात्र 3.2 % रही। वित वर्ष 2023 में आई.एम. एफ की रिपोर्ट की मुताबिक पूरे विश्व में भारत की विकास दर लगभग 6.3% आंकी गई,जो कि वित्त वर्ष 2024 में भी औसतन इतनी ही रहेगी।

अप्रैल 2023 से लेकर जुन 2023 तक, एक तिमाही में शहरी बेरोज़गारी दर पूरे भारत में सर्वाधिक हिमाचल प्रदेश में बढ़कर 14% हुई है, जबकी पूरे भारत की शहरी बेरोज़गारी दर लगभग 6.6% है।

चेतन बरागटा ने कहा कि ये साफ दिखलाता है कि केन्द्र की मोदी सरकार की इकोनॉमिक्स को लेकर जो पॉलिसी और मैनेजमेंट है वो चाहे माइक्रो हो चाहे मैक्रो उसके अच्छे परिणाम आने लगे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने बेरोज़गारी का सबसे निचला स्तर प्राप्त किया है।

मोदी सरकार ने भारत में बेरोज़गारी दर को कम करने का प्रयास किया है,लेकिन हिमाचल सरकार इसके बिलकुल विपरित कार्य कर रही है।

ये भी पढ़ें: कांगड़ा: दिव्य भवन में हुई वार्ड नंबर-5 की सभा, सर्वसम्मति से हुआ कमेटी का गठन

हिमाचल कांग्रेस और प्रियंका गांधी ने प्रदेश की जनता से विधानसभा चुनाव के दौरान वादा किया था कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में एक लाख नौकरी देने का फैसला होगा और पांच साल में पांच लाख युवाओं को रोजगार देगें। इस सरकार का दस महीने का कार्यकाल पूर्ण होने पर भी इस दिशा में अभी तक कोई प्रयास नहीं हुआ है।

एक लाख युवाओं को रोजगार देना तो छोड़िए, इस सरकार ने इसके उल्टे अनुबंध कर्मचारियों को ही नौकरी से निकाल दिया। जिन युवाओं ने नौकरी के लिए परीक्षाएं दी है उनके अभी तक रिज़ल्ट तक घोषित नहीं किए हैं। मोदी सरकार लगातार युवाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश सरकार ने युवाओं को ठगने का काम किया है।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें