हिमाचल: महाराणा प्रताप स्कूल में शिरोमणि महाराणा प्रताप की 484 वीं जयंती की तैयारियां जोरों पर

सीएम सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे शिरकत

उज्जवल हिमाचल। नगरोटा बगवां

शिरोमणि महाराणा प्रताप की 484 वीं जयंती जोकि महाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल धर्मगिरी पटियार तहसील नगरोटा बगवां में 22.5. 2023 सोमवार को बड़ी धूम धाम से मनाई जा रही है जिसमें ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मुख्य अतिथि होंगे। इस समारोह के मनाए जाने की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। इस समारोह में राजपूत बिरादरी के हिमाचल प्रदेश से लगभग 8 से 10 हजार लोगों के आने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश राजपूत कल्याण सभा के हिमाचल की सभी शाखाओं के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित होंगे।

राजपूत कल्याण ट्रस्ट के चेयरमैन ठाकुर कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष मनाई जाने वाली महाराणा प्रताप जयंती के मुख्य अतिथि प्रायः हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री ही होते हैं। इस समारोह के मुख्य अतिथि सुखविंदर सिंह सुक्खू को बनाया गया है जिसकी सहमति मुख्यमंत्री ने नादौन प्रवास के दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल को प्रदान की है।

जिसमें नादौन शाखा के प्रधान अवतार सिंह ठाकुर भी सम्मिलित थे। इसी परंपरा को जारी रखते हुए राजपूत बिरादरी तैयारियों में जुटी हुई है ताकि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का गर्मजोशी से स्वागत किया जा सके।

ब्यूरो रिपोर्ट नगरोटा बगवां

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।