हिमाचलः कुल्लू-मनाली के बाढ़ पीड़ितों के लिए सेवा भारती ने किया धन संग्रह

Himachal: Seva Bharti collected money for the flood victims of Kullu-Manali
हिमाचलः कुल्लू-मनाली के बाढ़ पीड़ितों के लिए सेवा भारती ने किया धन संग्रह

उज्जवल हिमाचल। पालमपुर
जिला कुल्लू के बाढ़ पीड़ितों के लिए सेवा भारती ने पालमपुर में धन संग्रह किया। सेवा भारती के सदस्यों ने विभिन्न टोलियों में पालमपुर बाज़ार के अलग-अलग क्षेत्रों में धन संग्रह किया। सभी कारोबारियों ने सेवा भारती के इस अभियान की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए अपना-अपना योगदान उन्हें दिया।

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः जनसंवाद कार्यक्रम के तहत आशीष बुटेल ने सुनी लोगों की समस्याएं

सेवा भारती के डाक्टर जगतार सिंह गुलेरिया ने बताया कि जिला कुल्लू के मनाली क्षेत्र में बरसात ने हजारों लोगों को प्रभावित किया है। उनके दुःख में उनका साथ देने के लिए सेवा भारती हिमाचल प्रदेश ने धन संग्रह का अभियान चलाया हैं।

बाढ़ पीड़ितों के पुनः स्थापित होने में आवश्यक मदद इस संग्रह से की जाएगी। उन्होंने बताया कि पालमपुर में कुशल कटोच, ध्रुव सिंह राठौड़, मनोज रतन, आकाशदीप जरियाल, गगनदीप सिंह, रजत चित्रा, शारदा नंद गौतम ने अपना सहयोग प्रदान किया।

संवाददाताः गौरव कौंड़ल

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।