हिमाचलः कुल्लू-मनाली के बाढ़ पीड़ितों के लिए सेवा भारती ने जुटाया धन

हिमाचलः कुल्लू-मनाली के बाढ़ पीड़ितों के लिए सेवा भारती ने जुटाया धन

उज्जवल हिमाचल। पालमपुर
नन्हीं आनंदिता गौतम के साथ जिला कुल्लू के बाढ़ पीड़ितों के लिए सेवा भारती ने मारंडा व ठाकुरद्वारा बाज़ार में धन संग्रह किया। बुधवार और गुरुवार को सेवा भारती के सदस्यों ने विभिन्न टोलियों में मरांडा व ठाकुरद्वारा बाज़ार के अलग अलग क्षेत्रों में धन संग्रह किया।

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः मिंजर मेले के चौथे दिन कांग्रेस के प्रदेश सचिव नागेश्वर मनकोटिया रहे मुख्याथिति


सभी कारोबारियों ने सेवा भारती के इस अभियान की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए अपना अपना योगदान उन्हें दिया। सेवा भारती के डॉक्टर जगतार सिंह गुलेरिया ने बताया कि जिला कुल्लू के मनाली क्षेत्र में बरसात ने हजारों लोगों को प्रभावित किया है।

उनके दुःख में उनका साथ देने के लिए सेवा भारती हिमाचल प्रदेश ने धन संग्रह का अभियान चलाया हैं। बाढ़ पीड़ितों के पुनः स्थापित होने में आवश्यक मदद इस संग्रह से की जाएगी। उन्होंने बताया कि आनंदिता गौतम, टिक्कम राम, मनोज, संजय सूद, रवि, मुनीश, आकाशदीप, शारदा नंद गौतम, डॉक्टर सुरजीत, अभिषेक ने सहयोग किया।

संवाददाताः गौरव

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।