द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर शिमला में जश्न, महिला मोर्चा ने रिज मैदान पर डाली नाटी

उज्जवल हिमाचल। शिमला 

एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। जीत की ख़ुशी में बीजेपी पूरे देश में जश्न मना रही है। शिमला में भी बीजेपी ने रिज मैदान पर जीत का जश्न बारिश के बीच नाटी डालकर और लड्डू बांटकर मनाया।

इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने कहा कि पहली बार आदिवासी महिला देश की राष्ट्रपति बनी हैं। यह देश के लिए गौरव की बात हैं। उन्होंने कहा की मोदी है तों सब मुमकिन हैं। देश व प्रदेश में महिला शक्ति स्थापित हुई है। महिला आज हर क्षेत्र में आगे हैं। उन्हें और उनके पूरे गाँव के लिए यह ऐतिहासिक क्षण हैं। अंतिम छोर पर बैठी महिला का राष्ट्रपति बनने से महिलाओं का मनोबल बढ़ा है। समाज में अच्छे काम ईमानदारी के साथ करते रहें तों व्यक्ति किसी भी मुकाम पर पहुंच सकता है।