हिमाचलः वरूण को 75 लाख रुपए ईनाम देगी सरकार

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीत कर भारत हाॅकी टीम ने 50 साल का मेडल का सुखा खत्म कर दिया। इस भारतीय टीम में हिमाचल के जिला चंबा सेे संबंध रखने वाले खिलाड़ी वरूण कुमार भी थे। हाॅकी टीम में पदक जीतने पर पुरे प्रदेश में खुशी की लहर है।

देश सरकार ने वरूण को जीतने और प्रदेश का नाम रोशन करने पर 75 लाख रुपए ईनाम देने का एलान किया है। वरूण कुमार चंबा जिले के डलहौजी उपमंडल की ओसल पंचायत के खलंदर गांव के निवासी है। उनका जन्म 25 जुलाई 1995 को हुआ था, पर वर्तमान समय में परिवार सहित पंजाब के जालंधर में रहते है।

आशा कुमारी ने रखी मांग
वरूण कुमार चंबा के डलहौजी से हैं और यहां की स्थानीय विधायक आशा कुमारी ने सरकार से मांग कि, उन्हें सरकारी नौकरी और इनाम दिया जाए, हालांकि बाद में सीएम जयराम ठाकुर ने इनाम की घोषणा कर दी थी। बता दें कि ठीक आज से 57 साल पहले भारत ने 1964 में गोल्ड मेडल था और हिमाचल के उना जिले के चरणजीत सिंह उस दौरान भारत टीम के कप्तान थे।