हिमाचलः सुक्खू सरकार 6 माह के कार्यकाल में महाफ्लॉपः जयराम ठाकुर

हिमाचलः सुक्खू सरकार 6 माह के कार्यकाल में महाफ्लॉपः जयराम ठाकुर

उज्जवल हिमाचल। नूरपुर
प्रदेश की कांग्रेस सरकार (Congress Government)  को 6 माह के कार्यकाल में ही जनता ने फ्लॉप करार दे दिया है तथा कांग्रेस राज से जनता तंग हो गई है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Former CM Jairam Thakur) ने जसूर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जिन 10 गारंटियों को देकर कांग्रेस ने सत्ता हासिल की है अब वही गारंटियां कांग्रेस के गले में अटक गई हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खु ने सत्तासीन होते ही भाजपा सरकार द्वारा खोले गए कार्यालयों को डिनोटिफाई कर दिया था लेकिन खुद एक भी कार्यालय नहीं खुलवा पाई है। कांग्रेस मात्र जनता को गुमराह करके सत्ता सुख भोग रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने जिला कांगड़ा की अनदेखी की है।

मात्र एक मंत्री देकर जिला कांगड़ा की अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में कोई पॉलिसी नहीं बनी है। डिपुओं से सस्ता राशन गायब हो रहा है। उन्होंने कहा कि रोजगार तो दूर-दूर तक कहीं भी नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने कमर कस ली है तथा चारों सीटों पर भाजपा की रिकॉर्डतोड़ मतों से जीत होगी।

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः गदियाडा की बेटी ने राष्ट्रीय स्तर फ्री लेवल कुश्ती प्रतियोगिता में हासिल किया चौथा स्थान

नूरपुर के भाइयों-बहनों आपने गोबर को बचाकर रखना है तथा जब भी लोकसभा चुनाव में कांग्रेसी आपके पास आएंगे तो आपको पता है कि आपने क्या करना है। यह बात केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कही। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने जनता को 10 गारंटियां दी थीं

जिसमें किसानों-पशुपालकों के घर से गोबर खरीदने व दूध खरीदने का भी वादा था लेकिन यह गारंटी पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जनता को ठगना कांग्रेस की पुरानी आदत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता को ठगा है तथा जनता इसका जबाब लोकसभा चुनाव में देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के अलावा सभी पार्टियां परिवारवाद में फंसी हुई हैं जिसमें परिवार को ही ओहदे दिए जाते हैं।

संवाददाताः विनय महाजन

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।