हिमाचलः सुक्खू सरकार का 6 महीने का कार्यकाल रहा विफलः देवेंद्र कुनपुरी

हिमाचलः सुक्खू सरकार का 6 महीने का कार्यकाल रहा विफलः देवेंद्र कुनपुरी

उज्जवल हिमाचल। सोलन
आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सोलन (PWD Rest House Solan) में भाजपा किसान मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र कुनपुरी द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन कर प्रदेश सरकार के 6 महीने के कार्यकाल को विफल करार दिया गया है। इस दौरान देवेंद्र कुनपुरी ने कहा कि भाजपा कार्यकाल में जो सुविधाएं किसानों, मजदूरों और महिलाओं को मिल रही थी।

आज उसे सत्ता में आते ही प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों से दूध लेने को लेकर सरकार ने गारंटी दी थी वह अभी तक पूरा नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं हिमाचल के दिव्यांग क्रिकेटरः सुनील शर्मा बिट्टू

वहीं दूसरी तरफ हर महीने 1500 रूपए का इंतजार अपने खाते में आने का महिलाएं कर रही है, देवेंद्र ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए भी भाजपा पूरी तरह तैयार है और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का काम भाजपा के लोग कर रहे है।

संवाददाताः अमरप्रीत सिंह पुंज

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।