हिमाचलः मुख्यमंत्री ने किया विधिवत रूप से मिनी सचिवालय का शुभारंभ

Himachal: The Chief Minister formally inaugurated the Mini Secretariat
हिमाचलः मुख्यमंत्री ने किया विधिवत रूप से मिनी सचिवालय का शुभारंभ

उज्जवल हिमाचल। हमीरपुर
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Thakur Sukhvinder Singh Shukhu) ने पिछले कल नादौन में मिनी सचिवालय का विधिवत शुभारंभ किया। सीएम सुक्खू ने मिनी सचिवालय में मुख्यमंत्री के शिविर कार्यालय नादौन का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री जिला हमीरपुर के चार दिवसीय प्रवास पर हैं। मुख्यमंत्री 4ः00 बजे के करीब नादौन विश्राम गृह में पहुंचे।

यहां पर पहुंचने पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सचिवालय का शुभारंभ करने के लिए पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने विधिवत रूप से कार्यालय का उद्घाटन किया। 12 करोड़ की लागत से इस मिनी सचिवालय का निर्माण किया गया है।

यह खबर पढ़ेंः हिमाचलः बीत गए 47 साल, 450 विस्थापितों का भी पूछ लेते हाल

नादौन में मिनी सचिवालय के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री ने सचिवालय परिसर में ही जनसमस्याएं सुनी। इस मौके पर ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा कांगड़ा सहकारी बैंक के चेयरमैन एवं स्थानीय पर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर, डीसी हमीरपुर हेमराज बैरवा, एसपी हमीरपुर आकृति शर्मा सहित अन्य कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हमीरपुर जिला के पांच दिवसीय दौरे पर हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चुनाव से पूर्व आधे अधूरे कार्यालय का उद्घाटन किया था। इस कार्यालय का निर्माण कार्य पूरा करने में वर्तमान कांग्रेस सरकार को भी 6 महीने लगे।

अब विधिवत रूप से कार्यालय का शुभारंभ किया गया है। जब पूर्व सरकार ने मिनी सचिवालय उद्घाटन किया गया था तो यहां शौचालय तक का निर्माण नहीं किया गया था। यह खुशी का विषय है कि स्थानीय लोगों को एक छत के नीचे ही सभी कार्यालयों की सुविधा प्राप्त होगी।

संवाददाताः विजय ठाकुर

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।