हिमाचलः लोगों की समस्याओं को दूर करना प्रथम कर्तव्यः RS बाली

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने शनिवार को कांगड़ा में अपने आवास पर जन समस्याएं सुनते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं को सुनना और उनकी शिकायतों का निवारण करना प्रथम कर्तव्य है। इस दौरान उन्होंने करीब 170 लोगों की समस्याओं को सुना। अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया तथा शेष के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को उचित निर्देश दिए।

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः 4 दिन से लापता व्यक्ति की बावड़ी के पास मिली लाश

पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन संबंधी परियोजनाओं के विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विजन के अनुरूप एक नई पर्यटन नीति तैयार करने पर गहन विचार किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के अनछुए स्थलों को प्रमुखता से उभारने की दिशा मे काम किया जाएगा।, ताकि बड़ी संख्या में पर्यटकों को प्रदेश की ओर आकर्षित किया जा सके। पर्यटन अधोसंरचना में सुधार को लेकर काम किया जा रहा है।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।