हिमाचलः कर्नाटक में कांग्रेस की जीत आम जनमानस की जीतः रामकृष्ण चौधरी

Himachal: The victory of the Congress in Karnataka is the victory of the common man: Ramakrishna Chowdhary
हिमाचलः कर्नाटक में कांग्रेस की जीत आम जनमानस की जीतः रामकृष्ण चौधरी

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा
कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnatka) परिणाम में कांग्रेस प्रचंड बहुमत की तरफ बढ़ती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस की जीत पर कांगड़ा के समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता रामकृष्ण चौधरी ने केंद्रीय आलाकमान और कर्नाटक के नेतृत्व को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस जीत का श्रेय सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को दिया।

उन्होेने कहा कि कर्नाटक के लोग जो बदलाव चाह रहे थे और बदलाव आज हो गया है। रामकृष्ण चौधरी ने कहा की कर्नाटक में लंबे समय से 40 हजार सरकारी नौकरी के पदों पर भर्ती नहीं हो सकी थी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में गवर्नेंस नाम की चीज ही नहीं थी।

यह खबर पढ़ेंः हिमाचल: घर के आंगन में पार्क की गई कार को देर रात उड़ा ले गए चोर

लोग बदलाव चाह रहे थे और वह बदलाव आज हो गया है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी बतौर स्टार प्रचारक कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार किया था। कर्नाटक में कांग्रेस की जीत आम जन मानस की जीत है।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।