हिमाचल में 7 जुलाई तक खराब रहेगा मौसम, भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी

पहाड़ी राज्य हिमाचल की बात की जाए तो प्रदेश में अभी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 7 जुलाई तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। इकसे लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। वहीं, भारी बारिश के चलते इन दिनों नदी-नाले भी उफान पर हैं। ऐसे में प्रशासन ने पर्यटकों सहित आम जनता से नदी-नालों से दूर रहने को कहा है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार जुलाई से सितंबर तक मानसून सक्रिय रहेगा।हिमाचल का मौसम।

जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

शिमला 23°C 16°C
सोलन 26°C 29°C
हमीरपुर 29°C 21°C
मंडी 29°C 21°C
बिलासपुर 30°C 21°C
ऊना 34°C 22°C
कांगड़ा 26°C 19°C
सिरमौर 29°C 21°C
कुल्लू 28°C 19°C
चंबा 30°C 21°C
किन्नौर 25°C 15°C
लाहौल-स्पीति 21°C 5°C

वहीं, अगर न्यूनतम और अधिकतम तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति में 05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना जिले में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा बिलासपुर अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।