मौसम साफ होते ही गर्मी दिखाने लगी तेवर, इतने डिग्री बढ़ा पारा

उज्जवल हिमाचल। शिमला

हिमाचल प्रदेश में गर्मी से पसीने छूटने लगे हैं। एकाएक गर्मी बढऩे से निचले व मध्यम क्षेत्रों में अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश के 11 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री को पार हो गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार तापमान में वृद्धि जारी रहेगी। 19 मार्च को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। न्यूनतम तापमान में नौ डिग्री सुधार हुआ है, जो औसत से अधिक है। अधिकतम तापमान पांच से 12 डिग्री बढ़ा है, जो अधिक माना जा रहा है।

पांवटा साहिब में होली मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिये पांवटा पुलिस के कड़े प्रबंध कर दिए हैं। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि अभी तापमान बढ़ेगा। होली के दूसरे दिन बादल छाए रहने से तापामन में आंशिक गिरावट हो सकती है

इन दिनों स्कूलों व कालेजों में परीक्षाएं चल रही हैं। इसके बावजूद शिमला, मनाली सहित अन्य स्थानों पर पर्यटक पहुंच रहे हैं। होटल व्यावसायियों का कहना है कि दक्षिण भारत के पर्यटक अधिक आ रहे है।\

शहर, न्यूनतम, अधिकतम…

शिमला, 15.4, 25.1
सुंदरनगर, 12.4, 34.7
भुंतर, 9.4, 32.7
कल्पा, 6.2, 22.2
धर्मशाला, 16.2, 32.2
ऊना, 17.2, 35.7
नाहन, 18.9, 32.5
केलंग, -1.0, 11.3
पालमपुर, 14.0, 28.5
सोलन, 11.5, 32.5
मनाली, 8.4, 26.0
कांगड़ा, 14.7, 33.0
मंडी, 13.7, 34.4
बिलासपुर, 14.5 32.5
हमीरपुर, 15.0, 31.0
चंबा, 13.6, 33.4
डलहौजी, 9.8, 21.5
कुफरी, 9.6, 19.0