2026 तक हिमाचल बनेगा हरित राज्य: मुख्यमंत्री

सीएम ने गुरुनानक के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में टेका माथा

उज्ज्वल हिमाचल। शिमला

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी है। सरकार में तीन मंत्री के पद खाली चल रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि हाई कमान से हरी झंडी मिलते ही मंत्रियों के तीन पद भर दिए जाएंगे। हर चीज का एक वक्त होता है और जैसे ही हाई कमान उचित समझेगा मंत्रिमंडल विस्तार किया जायेगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में गुरु नानक के प्रकाश उत्सव में शिरकत करने के दौरान यह बात कही।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरु पर्व की प्रदेश और देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि गुरु नानक देव ने सिख धर्म के लिए जो काम किया वह सभी के लिए एक बड़ा संदेश है। उनके बताए मार्ग पर चलकर उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिए।

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता से आने पहले 10 गारंटी दी थी जिनमें से एक स्टार्टअप योजना भी है इसके पहले चरण की शुरुआत ई टैक्सी के रूप में सरकार ने कर दी है और 2026 तक सरकार का लक्ष्य भी हिमाचल प्रदेश को हरित राज्य बनाना है जिस दिशा में सरकार काम भी कर रही है। ई टैक्सी योजना से युवाओं को आत्म निर्भर बनाया जायेगा। वहीं चीन में पनपे नए संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अलर्ट है और आईसीएमआर की तरफ से जो गाइडलाइन आई है उसका पालन किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः महिला ने हिम्मत जुटा कर पकड़ा चिट्टा तस्कर, बेच रहा था सरेआम नशा

वहीं, बीते 36 दिन से प्रदर्शन कर रहे राष्ट्रीय दृष्टिबाधित संघ को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदर्शन और हड़ताल करना किसी समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि वह उनके मामले को समझ रहे हैं। वे चाहते हैं कि दृष्टिबाधित लोगों की समस्या को जल्द से जल्द खत्म किया जाए।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें