हिमाचलः बारिश के लिए करना होगा इंतजार, जाने अधिकतम और न्यूनतम तापमान

प्रदेश में 12 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला

हिमाचल प्रदेश मौसम विभाग ने द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश में 12 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। मौसम साफ होते ही प्रदेश के कई जिलों के तापमान में वृद्धि हुई है। पिछले पांच दिन से शिमला से कम न्यूनतम तापमान सुंदरनगर, सोलन और भुंतर में दर्ज किया जा रहा है। सोमवार को भी सुबह और शाम की ठंड शिमला की तुलना में मैदानी क्षेत्रों में अधिक रही। शिमला का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री, जबकि भुंतर का 5.3, सोलन का 5.7 और सुंदरनगर का 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढे़ः- 10.60 ग्राम चिट्टे के साथ एक गिरफ्तार, मामला दर्ज

प्रदेश में सबसे कम तापमान केलंग में -2.9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक तापमान ऊना में 30 डिग्री दर्ज किया, जिसमें दो डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि अन्य स्थानों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है। प्रदेश में चार सड़कें अब भी यातायात के लिए बंद हैं, जिनमें दो लाहुल-स्पीति व कुल्लू और चंबा में एक-एक सड़क यातायात के लिए बंद है। चंबा में दो ट्रांसफार्मर खराब हैं, जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित है।

यह भी पढे़ः- मटौर कॉलेज में ब्रजेश्वरी पत्रिका का किया लोकार्पण

 

यहां पर इताना न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शिमला, 9.6, 18.6
सुंदरनगर, 5.8, 27.1
भुंतर, 5.3, 24.4
कल्पा, 1.7, 15.8
धर्मशाला, 11.2, 21.2
ऊना, 10.6, 30.0
नाहन, 13.9, 23.0
केलंग, -2.9, 11.0
सोलन, 5.7, 24.2