हिमाचल: लाखों के गहने चुराने वाली महिला हुई गिरफ्तार

उज्जवल हिमाचल। प्रागपुर

प्रागपुर में प्रिंसिपल श्याम मुरारी पुत्र छज्जू राम के घर में 11 लाख 38 हजार की चोरी करने वाली महिला को देहरा पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है। आरोपी महिला की पहचान ज्योति बाला पत्नी राजेश कुमार सुकड़िया बुहली तहसील नादौन जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। आरोपी महिला से चोरी किए हुए 11 लाख 28 हजार के गहने और 10 हजार की नगदी बरामद कर ली गई है।

देहरा पुलिस ने धारा 380 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। हैरानी की बात यह है कि महिला का आठ माह का बच्चा भी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला पहले भी चोरियां करने में संलिप्त रही है।

यह था मामला…..

मामला यह था कि श्याम मुरारी निवासी प्रागपुर श्यामा बस्ती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 30 जून 2023 को हमारे घर में एक महिला मेहमान बनकर आई जिसने मेरी माता को उनकी बहू प्रियंका की दोस्त बताया और उसे नहाना है शिकायत कर्ता श्याम मुरारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह उस दिन धर्मशाला में था जहाँ पर उनकी पत्नी प्रियंका केंद्रीय विद्यालय योल केंट में लगी हुई है।

शिकायत कर्ता ने बताया कि उस समय उनकी माता घर मे अकेली थी जिनकी आयु 84 वर्ष है जब वह महिला आई तो उस समय हमारी काम वाली भी घर पर काम कर रही थी तथा अज्ञात आई महिला ने कहा कि मेरे कपड़े खराब हो गए है इस पर शिकायतकर्ता की माता उस अज्ञात महिला को कपड़े लाने साथ कि दुकान में चली गई इतने में उस अज्ञात महिला ने कमरें में रखी अलमारी खोली व घर में रखे गहने व नगदी कुल 11 लाख 38 हजार रुपये लेकर फरार हो गई।

चोरी हुए सामान में दस हजार नगदी, चार तोले का गले का हार, चौन दो तोला झुमके एक तोला टिक्का कड़े, लोकेट, पांच अंगूठियां, टॉप्स, चांदी की पायल, कड़ा चांदी का , बिछुए, लॉकेट शामिल है।

शिकायत कर्ता ने बताया है कि जब उसकी पत्नी प्रियंका 7 जुलाई को घर आई तो उसने अपनी अलमारी खोली तो उसमे कुछ भी नहीं था सब सामान गायब था। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर इसी मामले में सोमवार को पुलिस ने शिकायत कर्ता के घर पर जाकर गहनता से जांच कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी थी।

संवाददाताः गौरव सेठी

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।