चरणबद्ध तरीके से लाए जा रहे दूसरे राज्यों में फंसे हिमाचली : सत्ती

कहा सरकार कर रही मदद, नियमों का पालन कर दें सहयोग

पूजा शांडिल्य। ऊना

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने देश के विभिन्न राज्यों में फंसे हिमाचली लोगों को घर वापसी के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को सराहा है। वहीं इस घड़ी में चट्टान की तरह सरकार का पूरा साथ देने की वचनबद्धता भी दोहराई है। सत्ती ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार जहां प्रदेश के अंदर रह रहे लोगां की तमाम मूलभूत सुविधाओं का पूरा ख्याल रख रही है। वहीं दूसरी ओर बाहर फंसे लोगों को भी चरणबद्ध तरीके से घर वापस लाया जा रहा है। उन्हांने प्रदेश के बाहर से आ रहे लोगों से भी मुसीबत के इस समय में क्वारेंटाइन नियमों का अक्षरशः पालन करने के लिए सहयोग मांगा। सत्ती ने कहा कि पिछले तीन दिन में दो ट्रेनों के माध्यम से करीब 2079 लोग कर्नाटक और गोवा से हिमाचल लाए जा चुके हैं।

http://eepurl.com/g0Ryzj एवरेस्ट पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन एडमिशन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 

जबकि अभी अन्य विशेष ट्रेनों के जरिए और भी हजारों हिमाचलियों की घर वापसी होगी। जिसमें प्रदेश सरकार के साथ ऊना जिला प्रशासन ने भी जी-जान एक कर निष्काम सेवाओं से लोगों का दिल जीत लिया है। सत्ती ने इस दौर में सरकार ओर प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली संस्थाआें को भी मुक्त कंठ से सराहा, जिन्होंने बाहर से आ रहे लोगों को मास्क से लेकर भोजन तक की व्यवस्था में हाथ बंटाया है। सरकार और प्रशासन मुस्तैदी से काम करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। सत्ती ने कहा केंद्र सरकार ने बीपीएल परिवारों को दस किलो चावल मुफ्त दिए जा रहे हैं। उज्जवला योजना के तहत दिए गैस कनेक्शनों के लिए तीन निशुल्क सिलेंडर दिए जा रहे हैं। जिनके पैसे उनके खाते में डाले जा रहे हैं।